बेहतर पथ किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है : मंगल कालिंदी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जुगसालाई विधानसभा क्षेत्र के लिए बुधवार का दिन विकास के नए अध्याय के रूप में दर्ज हो गया, जब बारीगोड़ा चौक से सलगाझुडी फाटक तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास विधायक मंगल कालिंदी ने किया। जिला योजना अनाबद्ध निधि मद अंतर्गत स्वीकृत इस सड़क के निर्माण पर लगभग 75 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसकी कुल लंबाई 1.5 किलोमीटर है।

करीब 18 वर्षों से उपेक्षित इस सड़क के सुधार को लेकर स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग थी। शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “बेहतर पथ किसी क्षेत्र के विकास का पैमाना होता है। यह मार्ग बन जाने से ग्रामीण इलाकों का आवागमन सुगम होगा और विकास के नए अवसर खुलेंगे।”

विधायक ने संवेदक को निर्माण कार्य में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश देते हुए कहा कि जुगसालाई विधानसभा को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना उनकी प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सुनीता नाग, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, राकेश सिंह, दुबराज नाग, मनोज यादव, राकेश चक्रवर्ती, कार्तिक मछुआ, नितिन सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें