उन्नति का पहिया योजना के तहत विधायक मंगल कालिंदी ने विद्यार्थियों को बांटी साइकिलें, शिक्षा से जुड़ने का दिया संदेश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Patamda :  जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत राजकीय आदर्श मध्य विद्यालय, देवघर में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा संचालित ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत आठवीं कक्षा के सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि झारखंड सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उन्नति का पहिया योजना का उद्देश्य दूर-दराज के गांवों से विद्यालय आने वाले विद्यार्थियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराना है, ताकि दूरी उनकी शिक्षा में बाधा न बने।

उन्होंने कहा कि अनेक छात्र-छात्राओं को प्रतिदिन कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय पहुंचना पड़ता है, जिससे समय और ऊर्जा दोनों की खपत होती है और इसका असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है। अब साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थी कम समय में सुरक्षित एवं सुविधाजनक तरीके से विद्यालय पहुंच सकेंगे और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे पाएंगे।

विधायक ने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, अनुशासन का पालन करने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

इससे पूर्व विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से विधायक मंगल कालिंदी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), मुखिया शशि सिंह सरदार, पंचायत समिति सदस्य बासंती सिंह, उपमुखिया श्रीमंत गौड़, समाजसेवी सुबोध गौड़ तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें