Jamshedpur : Jharkhand Mukti Morcha पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा वीर शिरोमणि Maharana Pratap की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप मेवाड़ के महान योद्धा एवं स्वाभिमानी राजा थे, जिन्होंने अपने पराक्रम और संघर्ष से इतिहास में अमिट स्थान बनाया।
झामुमो नेताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन देशभक्ति, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उनकी जयंती पर सभी ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।











