Ranchi : India International Dance Festival रविवार 10 मई को झारखंड की राजधानी Ranchi में पहली बार आयोजित होने जा रहा है। देश के एकमात्र बहु-नगरीय नृत्य उत्सव आईआईडीएफ को ‘समस्कृतिकी’ और कथक संस्थान Nrityashala द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
यह आयोजन खेलगांव स्थित State Museum Ranchi के सभागार में होगा, जहां दर्शकों को मोहिनीअट्टम, भरतनाट्यम, ओडिशी, कथक, बिहू और समकालीन नृत्य सहित विभिन्न नृत्य शैलियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पहली बार एक ही मंच पर इतने विविध डांस फॉर्मेट की प्रस्तुतियां होंगी।

नृत्यशाला की संस्थापक Monika Dey ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होकर रात 9 बजे तक चलेगा। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि Mahua Maji होंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में Pritam Kumar Lala और Sohini Ray उपस्थित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि देशभर के ख्यातिनाम कलाकार इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। 11 घंटे तक चलने वाले इस सांस्कृतिक उत्सव में एकल और समूह दोनों प्रकार की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
समापन सत्र शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक आयोजित होगा। इसके मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के संस्कृति विभाग के निदेशक Asif Ikram होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में Dr. Sanjay Kumar Jha और आईआईडीएफ के संयोजक Kalamandalam Satyanarayanan मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को झारखंड सरकार के संस्कृति निदेशालय और Central Coalfields Limited का सहयोग प्राप्त है।











