गरीब परिवार के सहारे बने झामुमो नेता, करुणा और संवेदना की मिसाल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : गरीबी के कारण अपने पिता स्व. करला सिंह के श्राद्ध कार्य में कठिनाई झेल रहे विश्वनाथ सिंह और सोमनाथ सिंह की व्यथा को झामुमो नेताओं ने गंभीरता से लिया।

गालूडीह जोन के नेता अशोक महतो और निखिल महतो ने इस मामले को तुरंत प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू के संज्ञान में पहुंचाया। इसके बाद दिवंगत परिवार की मदद के लिए पूर्व विधायक स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र एवं झामुमो के युवा नेता श्री सोमेश चन्द्र सोरेन ने पहल करते हुए 20 किलो पोल्ट्री चिकन उपलब्ध कराया और आर्थिक सहयोग दिया।

सोमेश सोरेन ने परिवार को भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी हरसंभव मदद की जाएगी। गांव के लोगों ने इस मानवीय कार्य के लिए सोमेश जी और झामुमो संगठन का आभार व्यक्त किया।

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि राजनीति केवल सत्ता की दौड़ नहीं, बल्कि जनसेवा और दुख-दर्द में साथ खड़े होने का भी माध्यम है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें