Gujarat Plane Crash : विमान हादसे में मृत यात्रियों को झामुमो ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : गुजरात में हाल ही में हुए दर्दनाक विमान हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई, उनकी स्मृति में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुराना कोर्ट स्थित जिला संपर्क कार्यालय में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलजीत कौर गिल, अरुण प्रसाद, राजा सिंह, गुरमीत सिंह गिल, रानू मंडल, अंकित सिंह, झरना पाल, सविता दास, दुर्गा बोपाई, हरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, चंदन महतो समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें