जामताड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय सब-जूनियर एथलेटिक्स में पूर्वी सिंहभूम के 16 खिलाड़ी चयनित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur :  पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ (ESDAA) ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि जामताड़ा में आगामी 14 एवं 15 जून को आयोजित होने वाली झारखंड राज्य की दूसरी सब-जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए जिले के 16 प्रतिभावान एथलीटों का चयन किया गया है।

चयनित खिलाड़ी शुक्रवार सुबह 13 जून को टाटानगर रेलवे स्टेशन से टीम टाटा–बक्सर एक्सप्रेस द्वारा पूर्व राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं टीम कप्तान ममता मैरी मुर्मू के नेतृत्व में रवाना हो गए। यह दल प्रतियोगिता के बाद 16 जून को वापस लौटेगा।

चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:
निखिल सिंह, मोहित कुमार, समृद्धि सिंह, ऋतुराज दत्ता, सौरव तिवारी, मुकेश महतो, संध्या रानी बास्के, सृष्टि भट्ट, अतुल बाड़ा, आयुष कुमार, शगुन ठाकुर, कोमल कुमारी, आर्यन सिंह, भावेश नायक, सोनाली गुड़िया और टीम कप्तान ममता मैरी मुर्मू।

टीम प्रबंधन एवं कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं:

सुश्री पिंकी सामद – मैनेजर सह कोच

सुश्री प्रियंका बांकीरा – मैनेजर सह कोच

जिला संघ ने सभी खिलाड़ियों को निर्देशित किया है कि वे अपने साथ जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की मूल प्रतियां लेकर जाएं। संघ ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और अपेक्षा जताई है कि खिलाड़ी जिले का नाम रौशन करेंगे।

टीम को रवाना करने के अवसर पर खिलाड़ियों के अभिभावकों के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव रवींद्र नाथ मुर्मू, कोषाध्यक्ष राजकुमार बानरा और कार्यालय सचिव चैतन माझी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें