घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की एकतरफा जीत तय : संजीव सरदार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विधानसभा उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में पोटका विधायक एवं झामुमो के स्टार प्रचारक संजीव सरदार ने धालभूमगढ़ प्रखंड के मुदाहसोली और छोड़िया गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों की पार्टी है, जो बड़े उद्योगपतियों के लिए काम करती है और जनता को झूठे वादों में उलझाकर रखती है। घाटशिला में झामुमो की एकतरफा जीत तय है, क्योंकि जनता अबुआ सरकार के कामों और विकास की नीतियों पर भरोसा रखती है।”

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार ने हमेशा जनहित को प्राथमिकता दी है और गरीब, किसान, महिला एवं युवाओं के विकास के लिए सशक्त योजनाएं चलाई हैं। ग्रामीणों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस उपचुनाव में विकास और सम्मान की राजनीति को मजबूत करने के लिए तीर-कमान के पक्ष में मतदान करें।

इस अवसर पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य गणेश चौधरी सहित अनेक झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष शुभांकर सिंह, महिला नेत्री देवला हांसदा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई।

झामुमो नेताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि घाटशिला की जनता इस बार इतिहास रचेगी और झामुमो को प्रचंड बहुमत दिलाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें