Jamshedpur : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बर्मामाइंस समिति की ओर से शुक्रवार को बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष अजय पांडेय ने की।
बैठक में प्रभारी के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष एवं झामुमो नेता पंकज सिन्हा, महाबीर मुर्मू तथा शैलेन्द्र मैथी उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बर्मामाइंस क्षेत्र के सभी 24 बूथों पर पार्टी द्वारा नियुक्त BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) की जिम्मेदारी है कि वे प्रत्येक मतदाता को विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी पात्र एवं वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची से न कटे और न ही कोई पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित रहे। यदि किसी कारणवश किसी मतदाता का नाम सूची से हट गया है, तो उसे आवश्यक जानकारी देकर पुनः नाम जुड़वाने की प्रक्रिया में सहायता की जाए।
बैठक का संचालन अभिषेक सिंह ने किया, जबकि राजू मुखी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर झामुमो नेता अभिषेक सिंह, अजय पांडे, वर्मा प्रधान, मनोज तांती, रॉकी सिंह राठौर, राजू मुखी, अभिजीत सिंह, रामानुज चौबे, रोशन कुमार, सागर दुबे, राजा कुमार, रमा, मृत्युञ्जय यादव, गुरबीर सिंह, लखविंद्र महतो, अविनाश सिंह, चंदन झा, सूरज कुमार, घनश्याम तिवारी, राजीव सिंह, बादल कुमार, आयुष कुमार, सोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

















