Jamshedpur : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने रविवार शाम 6 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान का ताजा बुलेटिन जारी किया। जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में वर्ष 2026 की मतदाता सूची में कुल 2,64,63,236 मतदाता पंजीकृत हैं।
बुलेटिन के अनुसार अब तक 2,64,54,725 (99.97%) मतदाताओं को इन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, 2,18,55,891 मतदाताओं द्वारा भरे एवं हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त कर उनका डिजिटाइजेशन किया जा चुका है। इन मतदाताओं के नाम 5 अगस्त 2026 को प्रकाशित होने वाली प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार 40,04,817 इन्यूमरेशन फॉर्म अब तक वापस प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें 7,43,658 (2.81%) मृत मतदाता, 12,77,539 (4.83%) पता नहीं चलने या अनुपस्थित मतदाता, 15,12,910 (5.72%) स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाता, 4,09,474 (1.55%) अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत मतदाता तथा 61,236 (0.23%) ऐसे मतदाता शामिल हैं जिन्होंने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया।
बुलेटिन के अनुसार राज्य में अब तक कुल 2,58,60,708 (97.72%) इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है। निर्वाचन विभाग ने अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
















