मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के पदाधिकारियों ने की शिष्टाचार भेंट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश गो-सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, उपाध्यक्ष जसवन्त सिंह तथा आयोग के सदस्य महेश कुमार शुक्ल, राजेश सिंह सेंगर, दीपक गोयल और रमाकान्त उपाध्याय ने शिष्टाचार भेंट की।

बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर बायो गैस डेवलपमेंट एवं ट्रेनिंग सेंटर, दिल्ली के प्रो. वीरेन्द्र कुमार विजय, स्वदेशी शोध संस्थान, दिल्ली के रोशन जैन, कमल पोद्दार और श्रवण अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

बैठक में गो-सेवा, जैव ऊर्जा और संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श होने की जानकारी दी गई। हालांकि, बैठक के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.