झारखंड में मानसून की पहली बारिश से राहत, कई जिलों में IMD का रेड और येलो अलर्ट

Share करें

✓ Link copy हो गया!

झारखंड में मंगलवार को मॉनसून की औपचारिक दस्तक के साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी और उमस से बेहाल जनता को बड़ी राहत मिली है। राज्यभर में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार के लिए राज्य के कई जिलों में रेड और येलो अलर्ट जारी किया है।

गर्मी से राहत, मौसम हुआ सुहावना

मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलधार बारिश बुधवार को भी जारी रही। राजधानी रांची समेत राज्य के लगभग हर जिले में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य का औसत तापमान 26 से 28°C के बीच रिकॉर्ड किया गया।

⚠️ रेड अलर्ट वाले जिले: भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी

IMD ने जिन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, वहां अगले 24 घंटों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली गिरने और अत्यधिक वर्षा की आशंका जताई गई है:

पूर्वी सिंहभूम

पश्चिम सिंहभूम

सरायकेला खरसावां

बोकारो

धनबाद

हजारीबाग

गोड्डा

दुमका

पाकुड़

रामगढ़

येलो अलर्ट वाले जिले: वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना

इन जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है और वज्रपात की आशंका बनी हुई है:

रांची

पलामू

गुमला

गिरिडीह

कोडरमा

साहिबगंज

सिमडेगा

जिलावार तापमान पूर्वानुमान (अगले 24 घंटे):

जिले अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज 28°C 24°C
कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू 27°C 24°C
बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला 23°C 24°C
पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, सिमडेगा 28°C 26°C

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें