यूनेस्को को-चेयर पर्सन डॉ. सोनाझारिया मिंज ने मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की शिष्टाचार भेंट, आदिवासी मुद्दों पर हुई चर्चा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : यूनेस्को की को-चेयर पर्सन और सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका की पूर्व कुलपति डॉ. सोनाझारिया मिंज ने बुधवार को राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों के बीच आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, संस्कृति, शिक्षा और सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा हुई।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस अवसर पर कहा कि “डॉ. सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को जैसे वैश्विक संगठन में को-चेयर पर्सन के रूप में नियुक्त किया जाना झारखंड और पूरे आदिवासी समाज के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उनके अनुभव, विद्वता और सामाजिक समझ से न केवल झारखंड बल्कि देश की आदिवासी संस्कृति और भाषा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मजबूती से प्रस्तुत किया जा सकेगा।”

उन्होंने कहा कि डॉ. मिंज की नई भूमिका के माध्यम से झारखंड की जनजातीय विरासत, भाषाई विविधता और सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलेगी। साथ ही आदिवासी समाज को मिलने वाली योजनाओं, अधिकारों और शैक्षणिक अवसरों को भी बल मिलेगा।

डॉ. मिंज ने भी राज्य में जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई और यूनेस्को की भूमिका को विस्तार से साझा किया। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि झारखंड की परंपरागत ज्ञान प्रणाली, भाषा और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें