झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की बैठक में कदमा इकाई के पुनर्गठन पर चर्चा, 16 सितंबर को घोषित होगी नई कमेटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड क्षत्रिय महिला संघ की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और विभिन्न महिला इकाइयों के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह सहित सभी संरक्षिकाएं मौजूद रहीं।

बैठक के दौरान कदमा महिला इकाई के पुनर्गठन का प्रस्ताव रखा गया। संरक्षिका पल्लवी सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए रीता विनोद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष के लिए सीता सिंह और महासचिव पद के लिए मीनू सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा।

प्रस्ताव का संघ की अध्यक्ष डॉ. कविता परमार और महासचिव मंजू सिंह समेत संरक्षिकाओं देविका सिंह, आशा सिंह, कंचन सिंह, प्रतिभा सिंह, पूनम सिंह, सत्या सिंह, मंजू रानी सिंह, नीरू सिंह और रीना सिंह ने सर्वसम्मति से समर्थन किया।

16 सितंबर को घोषित होगी कदमा इकाई की पूरी कमेटी

बैठक में निर्णय लिया गया कि 16 सितंबर को कदमा महिला इकाई की पूरी कमेटी की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही मानगो और बर्मामाइंस में भी जल्द महिला कमेटियों का गठन करने पर सहमति बनी।

बैठक में पूरे वर्ष संगठन की ओर से समाज को मजबूत करने के लिए किए जाने वाले कार्यों और विभिन्न इकाइयों को सौंपी जाने वाली जिम्मेदारियों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें