नवनियुक्त एसएसपी पीयूष पांडेय को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड ने किया सम्मानित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर में नवनियुक्त एसएसपी पीयूष पांडेय को एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने एसएसपी को गुलदस्ता एवं पौधा भेंट कर उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव शशि आचार्य, सरायकेला इकाई की अध्यक्ष सुजाता सिंह, गोलमुरी थाना अध्यक्ष रविंदर कौर एवं बंदना गुप्ता शामिल थीं। प्रतिनिधियों ने एसएसपी से मुलाकात कर शहर में अपराध, नशाखोरी, चोरी व अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण की अपेक्षा जताई और विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति और बेहतर होगी।

एंटी करप्शन फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने कहा कि एसएसपी पीयूष पांडेय के कुशल नेतृत्व में जमशेदपुर के नागरिकों को अपराधमुक्त और सुरक्षित वातावरण की अपेक्षा है। साथ ही आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन जनता के विश्वास पर खरा उतरेगा और शहर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें