JAMSHEDPUR : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जनता दल (यू) युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को ‘सट्टा एवं ड्रग्स के विरुद्ध विचार क्रांति सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के नेतृत्व में होने वाले इस सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सम्मेलन साकची स्थित धालभूम क्लब में पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा। सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक अधिकारी मनोज सिंह सम्मेलन के संयोजक हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जमशेदपुर के अलावा शहर से बाहर के लोग भी शामिल होंगे। आयोजकों ने सम्मेलन में सैकड़ों लोगों के पहुंचने का दावा किया है।
सम्मेलन में सट्टेबाजी और नशे के सामाजिक प्रभावों पर चर्चा के साथ इनके खिलाफ जनजागरूकता अभियान की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, अभियान के तहत युवाओं और विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम चलाने की योजना है।















