स्व. आशीष डे “भाई” की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:साकची स्थित श्रीलेदर्स एवं होटल स्मिता (डेज ऑनर्स) में शनिवार को सादगी और भावनाओं से भरे माहौल में स्वर्गीय श्री आशीष डे “भाई” की पुण्यतिथि मनाई गई।
इस अवसर पर श्रीलेदर्स परिवार, होटल स्मिता के सभी कर्मचारी और परिवारजनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

स्व. आशीष डे “भाई” अपने सरल स्वभाव, स्नेहपूर्ण व्यवहार और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्परता के लिए जाने जाते थे। वे स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री सुरेश चंद्र डे के तृतीय पुत्र थे, जिन्होंने देश की आज़ादी के बाद “देश को आत्मनिर्भर और स्वाभिमानी बनाने” का सपना देखा था।
अपने पिता की इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए आशीष डे ने श्रीलेदर्स को देशव्यापी पहचान दिलाई और उसे एक विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्व. सुरेश चंद्र डे का उद्देश्य केवल व्यापार नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक को किफायती मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना था — और इसी विचारधारा को श्रीलेदर्स परिवार आज भी जीवंत रखे हुए है।

श्रीलेदर्स और होटल स्मिता के समस्त कर्मचारियों व परिजनों ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया कि वे स्व. आशीष डे “भाई” की आदर्शों पर चलते हुए ईमानदारी, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्ग पर आगे बढ़ते रहेंगे।

कार्यक्रम में समाजसेवी मुन्ना अग्रवाल, श्रीलेदर्स साकची के सभी कर्मी, होटल स्मिता डेज ऑनर्स के सदस्य एवं स्व. आशीष डे के परिवारजन उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में भावपूर्ण माहौल के बीच हर किसी ने एक स्वर में कहा —
“स्व. आशीष डे भाई सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि सेवा, सादगी और प्रेरणा का प्रतीक हैं।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.