भाजपा के गढ़ में झामुमो की सेंध — तिरुलगुटू में उमड़ा जनसैलाब, भाजपा समर्थक हुए झामुमो में शामिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani:मुसाबनी प्रखंड के उत्तरी ईचाड़ा पंचायत के तिरुलगुटू गाँव में शनिवार की शाम झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के समर्थन में जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। गाँव के प्रांगण में आयोजित जनसभा ने यह साबित कर दिया कि भाजपा के पारंपरिक गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में अब राजनीतिक हवा का रुख बदल चुका है।

जिला परिषद सदस्य बारी मुर्मू की अध्यक्षता में आयोजित सभा में जनसैलाब इस कदर उमड़ा कि स्थल छोटा पड़ गया।
कार्यक्रम में जैसे ही झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी मंच पर पहुँचे, भीड़ ने जोरदार नारों से स्वागत किया —

“झामुमो ज़िंदाबाद! झारखंड की शान – झामुमो महान!”

अपने संबोधन में कुणाल षाड़ंगी ने कहा —

“झारखंड मुक्ति मोर्चा ही इस राज्य की अस्मिता, सम्मान और विकास की सच्ची आवाज़ है। भाजपा ने जनभावनाओं के साथ छल किया है, लेकिन अब जनता सब जान चुकी है और बदलाव के लिए तैयार है।”


सभा के दौरान माहौल उस वक्त और जोश से भर गया जब बड़ी संख्या में युवा और महिलाएँ, जो अब तक भाजपा समर्थक मानी जाती थीं, मंच पर पहुँचकर झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
यह दृश्य भाजपा के लिए स्पष्ट संकेत था कि झामुमो ने उसके गढ़ में भी सेंध लगा दी है।

कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिप सदस्य परितोष सिंह, उपमुखिया रवि उराँव, सहित अनेक झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पूरे गाँव में उत्साह का माहौल था — ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक नृत्य से ग्रामीणों ने झामुमो नेताओं का स्वागत किया।

स्थानीय लोगों का कहना था कि अबकी बार वे “विकास और सम्मान की राजनीति” को समर्थन देंगे, न कि “वायदों और भ्रम” को।

जनसभा के समापन पर ग्रामीणों ने एक स्वर में नारा लगाया —
“झामुमो ज़िंदाबाद! झारखंड मुक्ति मोर्चा अमर रहे!”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.