ब्रेकिंग न्यूज़: साकची गोलचक्कर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी बॉय गंभीर, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

SHARE:

जमशेदपुर।
शहर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची गोलचक्कर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की जान चली गई। घटना उस वक्त हुई जब एक अनियंत्रित ट्रक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात्रि लगभग 11:20 बजे के आसपास हुआ। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राजगीरों और राहगीरों ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए घायल युवक को उठाया और टेंपो में बैठाकर इलाज के लिए भेजा। इसी दौरान साकची थाना की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) ले जाया गया।
TMH पहुंचते ही मौत की पुष्टि
TMH में डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल बन गया।
भाग रहे ट्रक को राहगीरों ने पकड़ा
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन राहगीरों की सूझबूझ से ट्रक को पप्पू सरदार होटल के पास पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर साकची थाना में खड़ा कराया।
मृतक की पहचान, परिवार की स्थिति बेहद संवेदनशील
मृतक की पहचान परसुरई निवासी के रूप में की गई है। मृतक का पारिवारिक हालात बेहद दयनीय बताया जा रहा है।
माता-पिता दोनों बुजुर्ग हैं
पत्नी 7 महीने की गर्भवती है
एक भाई है, जिसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है
घटना की सूचना पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दी गई। परिजनों की ओर से मृतक की फूफी ने सर बयान दर्ज कराया है।
पुलिस जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment