जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 113 किलो गांजा बरामद; ओडिशा का तस्कर गिरफ्तार, कीमत करीब 90 लाख

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : अंतर्राज्यीय संगठित मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जमशेदपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा चौक के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन से 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 90 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से ओडिशा निवासी एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मादक पदार्थों की तस्करी से संबंधित गुप्त सूचना मिली थी। उनके निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने सूचना का सत्यापन करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

इसी दौरान कालियाडिंगा चौक के पास पुलिस टीम ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर विधिवत तलाशी ली। वाहन की डिक्की की जांच के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में गांजा मिला। वजन करने पर कुल 113 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

दो मोबाइल फोन भी बरामद

पुलिस ने मौके से अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह के एक कथित सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस इन मोबाइल फोन की जांच और तकनीकी विश्लेषण के जरिए तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने में जुटी है।

पुलिस का कहना है कि तकनीकी जांच से गिरोह के अन्य सदस्यों और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें