नगरपालिका चुनाव की तैयारियों का डीसी ने लिया जायज़ा, कोषांगों के कार्यों की गहन समीक्षा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:नगरपालिका निर्वाचन की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने रविवार को जिले के विभिन्न कोषांगों का निरीक्षण कर चुनावी तैयारियों की प्रगति का जायज़ा लिया।
बंदोबस्त कार्यालय का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान डीसी ने बंदोबस्त कार्यालय का भ्रमण किया, जहां उन्होंने मतदाता सूची की वर्किंग कॉपी और मतदाता पर्चियों के मिलान कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
शुद्धता और पारदर्शिता पर विशेष जोर
डीसी कर्ण सत्यार्थी ने मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समयबद्ध निष्पादन पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक कार्य को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर त्रुटि की गुंजाइश न रहे।
अधिकारियों की रही उपस्थिति
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी सचिदानंद महतो, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी किकू महतो, कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद सहित संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी एवं कर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें