Jamshedpur बागबेड़ा रामनगर में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 4.5 किमी सड़क का शिलान्यास, सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक संजीव सरदार रहे मौजूद

Share करें

✓ Link copy हो गया!



जमशेदपुर, 23 जून 2025:
पोटका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बागबेड़ा रामनगर में सोमवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत एक शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और पोटका विधायक संजीव सरदार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर तथा पूजा-अर्चना कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस परियोजना के अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग ₹2.32 करोड़ की लागत से 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा, जो स्थानीय ग्रामीणों को बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा।

विधायक संजीव सरदार ने इस मौके पर कहा कि यह सड़क उनके चुनावी वादों का हिस्सा रही है, जिसे अब जमीन पर उतारने का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि यह मार्ग बागबेड़ा क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी मांग थी, जिसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में पूरा किया जा रहा है।

विधायक ने कहा,

> “मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड के कोने-कोने में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क नेटवर्क बिछाने का कार्य कर रहे हैं। आज जिस सड़क का शिलान्यास हुआ है, वह आने वाले दिनों में क्षेत्र के विकास की नई रफ्तार तय करेगा।”



सांसद विद्युत वरण महतो ने भी सड़क निर्माण की इस पहल को ग्रामीण विकास का अहम कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्रीय आवागमन और आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा।




???? 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें