श्याम प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस पर भाजपा सोनारी मंडल ने अर्पित की श्रद्धांजलि, 22 शक्ति केंद्रों पर हुआ आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!



????जमशेदपुर, 23 जून 2025 | सोनारी:
भारतीय जनसंघ के संस्थापक और महान राष्ट्रवादी डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भारतीय जनता पार्टी सोनारी मंडल द्वारा सोमवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में सोनारी नॉर्थ लेआउट स्थित यादव सभागार सहित कुल 22 शक्ति केंद्रों पर कार्यक्रम संपन्न हुए।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए दिए गए उनके अपरिमित योगदान को याद किया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान देश की भावी पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडे, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, युवा मोर्चा से अभिषेक दै, उपेंद्र गिरी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश सिंह, एसटी मोर्चा जिला मंत्री संजय मुंडा, एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अजय रजक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रजक, सतेंद्र सिंह यादव, कृष्णा यादव, शंकर सिंह, विकास साहू, प्रदीप सिंह, उषा यादव, प्रिंस यादव, मनोज मिश्रा, काजल मुखर्जी, भरत सिंह, डॉ. दीपक घोष, नीरज प्रसाद, सहित अन्य समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।




????️ 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें