मोरहाबादी में तेज रफ्तार वोल्वो कार पोल से टकराई, मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग बाल-बाल बचे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ranchi : शहर के मोरहाबादी इलाके में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब राजकीय अतिथिशाला की ओर से तेज़ गति से आ रही एक वोल्वो कार अनियंत्रित होकर रामदयाल मुंडा पार्क के पास एक विद्युत पोल से जा टकराई। घटना के समय सैकड़ों लोग मॉर्निंग वॉक पर थे, लेकिन गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।

कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त, चालक को हल्की चोट

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और एक मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद वह सीधे पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। कार चालक को मामूली चोटें आईं हैं, जिन्हें मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी टीम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने का कार्य शुरू किया गया ताकि यातायात बाधित न हो।
पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या दुर्घटना वाहन की तकनीकी गड़बड़ी से हुई या चालक की लापरवाही इसका कारण बनी।

तेज़ रफ्तार ड्राइविंग पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शहरी क्षेत्रों में तेज गति से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। मोरहाबादी, जहां रोज़ाना सैकड़ों नागरिक मॉर्निंग वॉक और योगाभ्यास करते हैं, वहां इस तरह की घटना किसी बड़ी दुर्घटना का संकेत देती है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें