जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने गरीब महिलाओं के बीच बांटे कंबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:कड़ाके की ठंड और शीत लहर के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की दिशा में शनिवार को एक सराहनीय पहल देखने को मिली। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने व्यवहार न्यायालय स्थित अपने चैंबर में जज कॉलोनी में कार्यरत घरेलू कामगार महिलाओं के बीच स्वयं अपने हाथों से कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर जिला जज ने कहा कि जिले में लगातार बढ़ रही ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) द्वारा भी रात्रि के समय चौक-चौराहों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जा रहा है। उन्होंने समाज की अन्य संस्थाओं और सक्षम लोगों से भी इस मानवीय कार्य में आगे आकर सहयोग करने की अपील की।
जिला जज पांडेय ने सड़क पर खुले आसमान के नीचे जीवन बिता रहे लोगों से रैन बसेरा में जाकर आश्रय लेने का भी आग्रह किया, ताकि वे ठंड से सुरक्षित रह सकें।
कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरव त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे।
यह पहल न केवल जरूरतमंद महिलाओं के लिए राहत लेकर आई, बल्कि समाज को मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दे गई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.