विश्व रक्तदाता दिवस पर सदर अस्पताल, जमशेदपुर में एक दिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

20 यूनिट रक्त संग्रह, 50वीं बार रक्तदान कर डॉ. राजीव लोचन ने प्लेन क्रैश पीड़ितों को समर्पित की श्रद्धांजलि

जमशेदपुर, 14 जून 2025
“विश्व रक्तदाता दिवस” के अवसर पर आज पूर्वी सिंहभूम जिले के सदर अस्पताल, जमशेदपुर स्थित ब्लड बैंक परिसर में एक दिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर रक्तदान को बढ़ावा देने और आम जनमानस को इसके महत्व से अवगत कराने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिले के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी एवं कई समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में डॉ. पाल ने कहा,

“रक्तदान से शरीर कमजोर नहीं होता, बल्कि इससे स्वास्थ्य और भी बेहतर बना रहता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि स्वयं रक्तदाता का शरीर भी स्वस्थ रहता है।”

इस अवसर पर एक विशेष और प्रेरणादायक क्षण उस समय देखने को मिला जब जिला कुष्ठ परामर्शी डॉ. राजीव लोचन महतो ने अपने जीवन का 50वां रक्तदान किया। उन्होंने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को हाल ही में अहमदाबाद में हुए विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को समर्पित किया और इसे अपनी ओर से एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

शिविर के दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी स्वयंसेवी रक्तवीरों को ब्लड बैंक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बिमलेश कुमार द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रेरणादायक उदाहरणों की आवश्यकता है।

इस शिविर को सफल बनाने में कई स्वास्थ्यकर्मियों और प्रशासनिक कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा। प्रमुख योगदानकर्ताओं में शामिल रहे:

  • डॉ. बिमलेश कुमार (प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, ब्लड बैंक)
  • रबिन्द्रनाथ ठाकुरअकिब अहमदमनीष कुमारराजेश कुमारदीपक कुमार
  • निशांत कुमार (अस्पताल प्रबंधक), प्रेमा मरांडीमौसूमी रानी
  • सुबोध चौधरी (जिला लेखा प्रबंधक)
  • संध्या केरकेट्टा (लैब टेक्नीशियन), संजोति कुमारी (स्टाफ नर्स)
  • गोकुल चंद्र हांसदा (प्रयोगशाला सहायक), गौरभ जाटनितेश कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर)

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें