Jamshedpur : जादूगोड़ा के डोमजूड़ी गांव में शनिवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा की पारंपरिक वाऊड़ा रथयात्रा (उल्टा रथ यात्रा) श्रद्धा, भक्ति और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। नौ दिनों तक मौसीबाड़ी स्थित नवदीप दास के आवास पर विराजमान रहने के बाद महाप्रभु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा अपने मूल आवास मदन मोहन मंदिर लौटे।
आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी के अध्यक्ष नवदीप दास के नेतृत्व में निकली उल्टा रथ यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आगे-आगे भगवान का सुसज्जित रथ चल रहा था, जबकि पीछे महिलाएं, पुरुष और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए नाचते-गाते चल रहे थे। पूरे डोमजूड़ी गांव में “जय जगन्नाथ” के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बन गया।
यात्रा में पोटका विधायक संजीव सरदार भी शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ की पवित्र रस्सी खींचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ की रस्सी खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य अतिथि सह पोटका विधायक संजीव सरदार, विशिष्ट अतिथि सह जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास, आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी के अध्यक्ष नवदीप दास, पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी, उपमुखिया राम रेनू दास, मुखिया अनीता मुर्मू, जय गोपाल दास, श्रीकांत दास, सुधन दास, हरिहर दास, मिहिर दास, समर दास, मदन मोहन दास, सपन कुमार दास, जितेंद्र नाथ दास, सुधीर सोरेन, हरिपद मुर्मू, विद्या दास, सुनील दास, तापस दास, वैष्णव समाज के केंद्रीय सचिव हेमंत दास, मृत्युंजय दास, चंचल दास, समाजसेवी ललन साह, संजय गुप्ता, विवेक सिंह, खगेन्द्र नाथ दास सहित डोमजूड़ी के ग्रामीणों और वैष्णव समाज के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

















