मां मनसा पूजा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, कलश व झापान यात्रा में दिखी भक्ति की झलक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jadughoda : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के माटीगोड़ा-तेतुलडांगा में आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम माटीगोड़ा-तेतुलडांगा से भव्य कलश एवं झापान यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान सपेरों ने सांपों के साथ विभिन्न करतब दिखाए, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे।

मां मनसा पूजा-अर्चना कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी, घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन एवं बिक्रम सिंह शामिल हुए। सभी ने विधि-विधान से मां मनसा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्या तिवारी ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी परंपराएं और आस्था हमारी पहचान हैं तथा इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मां मनसा से पूरे घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में माटीगोड़ा-तेतुलडांगा पूजा कमेटी के विमला गोप, मिट्ठू गोप, राहुल गोप, जगदीश गोप, रणजीत गोप, राजेश गोप, पिंटू सरदार, विकास गोप एवं भुवनेश्वर गोप समेत ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें