सरायकेला-खरसावां में अवैध पार्किंग के खिलाफ चला अभियान, वाहन चालकों पर कार्रवाई

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : जिले में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और अवैध पार्किंग के कारण होने वाली यातायात बाधा पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। उपायुक्त के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी शंकराचार्य सामद के नेतृत्व में 18 अगस्त 2026 को मोटरयान निरीक्षक द्वारा अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सरायकेला-राजनगर बाईपास मार्ग, कोलाबीरा स्थित RKFL के समीप समेत सरायकेला क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से पार्क किए गए वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

अधिकारियों ने विशेष रूप से भारी वाहन चालकों को सड़क पर अवैध रूप से वाहन पार्क नहीं करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर आवागमन बाधित नहीं करने को कहा गया।

जिला प्रशासन के अनुसार सड़क किनारे अनधिकृत पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसे देखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अवैध पार्किंग के खिलाफ ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें