Jadugoda : यूसिल के पूर्व कंपनी कर्मी एवं धिरोल निवासी ज्ञानरंजन गोप का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही धिरोल सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ज्ञानरंजन गोप अपने सरल, सहज और मिलनसार व्यवहार के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है।
वे समाजसेवी स्वर्गीय शिकोरेश गोप के पिता थे। शिकोरेश गोप का भी कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। कम अंतराल में पिता-पुत्र के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से उनके परिचितों और क्षेत्रवासियों में भी शोक व्याप्त है।
धिरोल में हुआ अंतिम संस्कार
ज्ञानरंजन गोप का अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास स्थल धिरोल में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में परिजन, ग्रामीण, मित्र और शुभचिंतक शामिल हुए। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
उनके निधन पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्ञानरंजन गोप अपने सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार के कारण लोगों की स्मृतियों में हमेशा जीवित रहेंगे। लोगों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

















