भव्यता और गरिमा के साथ आयोजित हुआ इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026, 90 छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : केरला समाजम विद्यालय में नए छात्र परिषद (स्टूडेंट काउंसिल) के चयनित सदस्यों के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन भव्यता और गरिमा के साथ किया गया।बुधवार को कार्यक्रम में डायरेक्टर एकेडमिक्स नंदिनी शुक्ला, प्राचार्या रीना बनर्जी, उप-प्राचार्य ए. एल. अब्राहम तथा हेडमिस्ट्रेस सुजाता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर कुल 90 छात्र-छात्राओं ने अपने पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण करने वालों में सीनियर एवं जूनियर कैबिनेट के सदस्य, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, साथ ही स्काउट्स एवं गाइड्स के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष शामिल थे। यह समारोह छात्रों के नेतृत्व, जिम्मेदारी और विद्यालय के प्रति समर्पित सेवा के संकल्प का प्रतीक बना।
कार्यक्रम का सफल संचालन सीनियर एवं जूनियर कैबिनेट के शिक्षक मॉडरेटर्स, गतिविधि प्रभारी पायल रॉय एवं शालिनी कुमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।


नवगठित छात्र परिषद विद्यालय के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परिषद के सदस्य अनुशासन बनाए रखने, छात्र सहभागिता बढ़ाने और विभिन्न गतिविधियों का नेतृत्व करने में सक्रिय योगदान देंगे।
समारोह का समापन प्रेरणादायक वातावरण में हुआ, जहां नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को ईमानदारी, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें