श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में मनाया जाएगा योग दिवस, आमजन से भागीदारी की अपील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को शहरवासियों को एक विशेष योग सत्र में भाग लेने का अवसर मिलने जा रहा है। यह आयोजन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर जीर्णोद्धार समिति और क्रीड़ा भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 6 बजे से 7 बजे तक केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन योग के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक एवं समिति के संयोजक सरयू राय और क्रीड़ा भारती के शिवशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि वे स्वयं भी इस योग सत्र में भाग लेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मंदिर परिसर में पहुंचें और योग अभ्यास कर इस वैश्विक अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं।

योग शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का माध्यम है। यह सिर्फ व्यायाम नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है जिसे हमें अपनाना चाहिए,” — श्री सरयू राय


आयोजन में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए उपयुक्त योगाभ्यास कराया जाएगा, और विशेषज्ञों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है। आयोजकों ने प्रतिभागियों से सुबह निर्धारित समय पर पहुंचने और योग मैट साथ लाने की भी अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें