बरहरवा में जल जीवन मिशन की योजनाओं को टीम बनाकर किया जाए जांच, पाकुड़ विधायक ने विधानसभा में उठाया मामला, योजना अधूरा रहने पर विधायक ने मंत्री से भी की मुलाकात

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बरहरवा: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत में संचालित जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने को लेकर पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक निसात आलम ने झारखंड विधानसभा में इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया है। जहां इसके बाद विभागीय मंत्री से भी मुलाकात कर एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच करने की मांग की गई है। उधर विभाग की ओर से जानकारी दिया गया कि बरहरवा प्रखंड क्षेत्र में जल जीवन मिशन में कुल 12 क्लस्टर हैं जिसमें कुल 918 योजनाएं हैं इसमें अब तक 558 योजनाएं पूर्ण की गई है। वही शेष 336 अधूरा है। जहां मामले को लेकर पाकुड़ विधायक निसात आलम ने कहा कि विभाग की ओर से जो जानकारी दी गई है वह सही नहीं है। वही अधिकांश योजनाएं अधूरी पड़ी हुई है इसलिए उक्त मामले को लेकर मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय टीम बनाई जाए। वही उक्त टीम में मैं खुद मौजूद रहूंगी और मेरी उपस्थिति में पूरे मामले की जांच की जाए ताकि यह मामला पूरा स्पष्ट हो सकें। जहां क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है और विभाग के कुछ कमी लापरवाही बरत रहे संवेदक मनमानी कर रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उधर विभागीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने पूरे मामले को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी बनाने का आश्वासन देते हुए जांच की बात कही है। जहां मंत्री ने स्पष्ट कहा कि योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं चलेगी जो भी संवेदक और विभागीय कर्मी गड़बड़ी किए हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई भी होगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.