Seraikela: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत ईचागढ़ प्रखंड में करीब 17 किलोमीटर लंबी छह महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण का रविवार को विधायक सविता महतो ने शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण पर कुल 10 करोड़ 44 लाख रुपये खर्च होंगे।
योजना के तहत रुगड़ी बाजार-कुटाम, टीकर-नदीसाई, चीपड़ी हाई स्कूल-चुनीडीह भाया सलगाडीह, लेपाटांड़-कुंदरीलौंग, बांधडीह काड़का-पुरानडीह और तामारी-अतारग्राम सड़क का निर्माण कराया जाएगा। विधायक ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे। सड़कें बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
उन्होंने संवेदक को निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने तथा गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।
मौके पर झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, विभागीय एई अजय राम, जेई दिनेश महतो, वरिष्ठ झामुमो नेता गुप्तेश्वर महतो, प्रखंड अध्यक्ष निताई उरांव, सचिव अमित सिन्हा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
















