6 सितंबर को होगा ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ सेमिनार, तैयारियों में जुटे आयोजक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर 6 सितंबर को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन से जुड़े लोग लगातार बैठक कर रहे हैं।

रविवार को विधायक के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में 27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी, न्यू बाराद्वारी में होने वाली प्रधानाध्यापकों की बैठक की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक दोपहर तीन बजे से होगी, जिसमें सेमिनार को लेकर प्रधानाध्यापकों के सुझाव लिए जाएंगे। आयोजकों के अनुसार शहर के सरकारी और निजी विद्यालयों से संपर्क शुरू कर दिया गया है तथा शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह है।

6 सितंबर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 9:30 बजे पंजीकरण शुरू होगा। उद्घाटन सत्र सुबह 10 से 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों पर पहला सत्र 11:30 से 12:30 बजे, माध्यमिक विद्यालयों पर दूसरा सत्र 12:30 से 1:30 बजे, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा पर तीसरा सत्र 2:30 से 3:30 बजे और छात्र आंदोलन के विभिन्न आयामों पर चौथा सत्र 3:30 से 4:30 बजे तक होगा।

बैठक में सुबोध श्रीवास्तव, चंद्रदीप पांडेय, कृष्ण कुमार, अजय कुमार, नवनीत कुमार, विनीत, आदित्य समेत अन्य लोग शामिल रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें