बाढ़ प्रभावित बागबेड़ा क्षेत्र में फाउंडेशन ने कराया ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सीपी टोला, गणेश नगर और गुलठू झोपड़ी में दिशोम गुरुजी के सपने फाउंडेशन की ओर से बाढ़ के बाद संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। फाउंडेशन के संस्थापक सह झामुमो नेता महाबीर मुर्मू के नेतृत्व में विभिन्न इलाकों में अभियान चलाया गया।

महाबीर मुर्मू ने कहा कि बारिश और बाढ़ के बाद डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए नालियों, तालाबों और सार्वजनिक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बागबेड़ा के अन्य क्षेत्रों में भी अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने बस्तीवासियों से घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, साफ-सफाई रखने और नालियों में कूड़ा-कचरा नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

अभियान में झामुमो के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, बन्ना दास, दुर्गा प्रसाद हांसदा, मनोज तांती, संजय महतो, फतेह लोहार, संतोष गुप्ता, पिंटू तिर्की, रीता शर्मा, किरण शर्मा, ललिता शर्मा, काजल वर्मा, संगी देवी, जगदीश सिन्हा, करण बहादुर, शेखर, लड्डू गोपाल महतो, प्रकाश सिंह समेत फाउंडेशन के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें