ईचागढ़ में विधायक सविता महतो ने 55 विद्यार्थियों के बीच बांटी साइकिल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ichagarh :  विधायक सविता महतो ने बुधवार को ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर विद्यार्थियों और वज्रपात पीड़ित परिवार से मुलाकात की। टीकर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 55 विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण कर अभियान की शुरुआत की। पूरे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में कुल 1150 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यक्रम में सापारुम, टीकर, शीलदा, नारो एवं काठघोरा क्षेत्र के विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरित की गई। साइकिल मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। विधायक ने कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसी उद्देश्य से सरकार की ओर से साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील की।

इसके बाद विधायक सविता महतो मौसाड़ा गांव निवासी वज्रपात पीड़ित बुका गोप के घर पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने अपने स्तर से परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।

सविता महतो ने परिजनों को आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि एवं अन्य सरकारी लाभ जल्द उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलू महतो, अभय यादव, सपन आदित्यदेव, मधु गोप, अमित सिन्हा, कालाचांद सहित मृतक के परिवार के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.