सोनारी में भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा, ‘मेरा भारत महान’ के जयघोष से गूंजा इलाका

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के उत्साह के बीच भाजपा सोनारी मंडल की ओर से बुधवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।

तिरंगा यात्रा सोनारी कागलनगर स्थित सेंट्रल दुर्गा पूजा मैदान से शुरू होकर कागलनगर बाजार, ऐरोड्रम बाजार, गुदरी बाजार, नर्स क्वार्टर होते हुए राम मंदिर स्थित अटल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराते हुए राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह, प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडेय, अमरप्रीत सिंह काले, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, योगेश मल्होत्रा, विनोद सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के मंत्री सोनू ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए।

इस अवसर पर अखिल सिंह, सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा यादव, अशोक सिंह, विकास साहू, शंकर सिंह, सरिता लाल, पूरन वर्मा, सुजीत आदित्य, रासबिहारी, राहुल तिवारी, दीपक नाग, काजल मुखर्जी, नितेश सिंह, अमर दास, राहुल भट्टाचार्य, तापस नंदी, भोला साहू, भूषण पंडित, लालू यादव, लालू सिंह, कृष्णा सिंह, रवि शर्मा, आदित्य कुमार दूबे, अभिषेक कुमार, राजू सेन, बिराज दै, दुर्गा पंडित, दुर्गा प्रसाद, देवाशीष चंद्र, सीमा रजक, अभिषेक दै, वसंत साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। “तीन रंग, एक पहचान—मेरा भारत महान” के संदेश के साथ निकली तिरंगा यात्रा ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.