सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक में हाईवा ने मारी टक्कर; चालक गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Saraikela :सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर महत्व ढाबा के समीप बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाईवा ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, टक्कर के बाद खड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर के कारण हाईवा चालक वाहन के अंदर ही फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटना के कारण सरायकेला-राजनगर मुख्य सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। घटनास्थल पर पुलिस के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस की मौजूदगी में घायल चालक को वाहन से बाहर निकालने और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजने की तैयारी की जा रही थी। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.