72 घंटे की भूख हड़ताल खत्म, अब 20 अप्रैल को चक्का जाम का ऐलान

SHARE:

Guaa : 12 गांवों के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रहा 72 घंटे का भूख हड़ताल शनिवार सुबह 8 बजे समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो प्रशासन और न ही Steel Authority of India Limited (सेल) प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए मौके पर पहुंचा, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तय की। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल को सुबह 4 बजे से सेल के जीरो प्वाइंट से बंकर क्षेत्र तक चक्का जाम किया जाएगा।

आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि इस दौरान खदान क्षेत्र में होने वाले डिस्पैच को पूरी तरह ठप किया जाएगा। साथ ही खदान में चलने वाली बसों का परिचालन भी बाधित कर उत्पादन पर असर डाला जाएगा।

ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

इस आंदोलन को Madhu Koda का भी समर्थन मिला है। जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित चक्का जाम में वे स्वयं शामिल होकर ग्रामीणों का नेतृत्व कर सकते हैं।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और उग्र रूप दिया जा सकता है।

Leave a Comment