18 अगस्त को होगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि एवं विधायक सह शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य हेतु प्रार्थना सभा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

घाटशिला, 13 अगस्त 2025 – झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) घाटशिला प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को लालड़ीह स्थित माटी कला भवन में प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में प्रखंड अंतर्गत 22 पंचायतों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, वरिष्ठ नेता कानू सामंत और विक्टर सोरेन की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 18 अगस्त 2025 को बृहद स्तर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना सभा भी आयोजित होगी।

बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पंचायत अध्यक्षों और सचिवों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय पर उपस्थित होकर इस आयोजन को भव्य और सफल बनाएं।

इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, बाबूलाल मुर्मू, खुदीराम हसदा, दशमत सोरेन, मंटू महतो, विकास मजुमदार, जलील, बबलू हुसैन, सुशील मार्डी समेत 22 पंचायतों से आए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें