स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जमशेदपुर पूर्वी में हर घर तिरंगा अभियान, विधायक पूर्णिमा साहू ने लगाई देशभक्ति की अलख

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 13 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस से पहले जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को जोरदार जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान साकची, सीतारामडेरा, बारीडीह, बिरसानगर, टेल्को, बर्मामाइंस और गोलमुरी मंडलों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों को तिरंगा भेंट किया और अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर लगाने की अपील की।

अभियान में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू स्वयं शामिल हुईं। उन्होंने नेहरू कॉलोनी, देवनगर (बाराद्वारी), बागुनहातु बस्ती, बिरसानगर जोन-8 श्री हनुमान मंदिर क्षेत्र, आमबगान, रघुवर नगर, भक्ति नगर और गोलमुरी बाजार में लोगों को तिरंगा वितरित किया और कई घरों व दुकानों पर स्वयं तिरंगा लगाकर लोगों को अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान पूरा क्षेत्र तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक अपने घरों व दुकानों पर तिरंगा लगाया।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गर्व और सम्मान का पर्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज जन-जन में राष्ट्रभक्ति का संदेश फैला रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाएं और स्वतंत्रता संग्राम में बलिदान देने वाले वीर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सीतारामडेरा मंडल उपाध्यक्ष रंजीत सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें