Jamshedpur : सामाजिक संस्था होप हेल्प फॉर ऑल फाउंडेशन द्वारा बर्मामाइंस स्थित Bharat Sevashram Sangha की शाखा में संचालित ओल्ड एज होम में रहने वाले कुष्ठ रोगी बुजुर्गों एवं असहाय लोगों के बीच भोजन और राहत सामग्री का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए संस्था की महिलाओं ने सेवा भाव के साथ जरूरतमंद बुजुर्गों को निःशुल्क भोजन कराया तथा कपड़े सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई।
संस्था की ओर से बताया गया कि जरूरतमंद एवं असहाय बुजुर्गों की सहायता के लिए समय-समय पर इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित किए जाते हैं, ताकि उनके जीवन में सम्मान और अपनत्व का भाव बना रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्था की महिलाओं ने लोगों से अपील की कि वे अपने घरों में बुजुर्गों को सम्मान और प्रेम दें तथा उनकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें।

Bharat Sevashram Sangha के प्रतिनिधियों ने बताया कि संस्था का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक एवं स्वस्थ जीवन उपलब्ध कराना है। इसके तहत नियमित रूप से निःशुल्क चिकित्सा शिविर, भोजन वितरण और अन्य सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में संस्था की अध्यक्ष रीना पांडे के साथ बिजेंद्र शर्मा, किरण सिंह, मुन्नी सिंह, निशा देवी, मीना देवी, पिंकी शर्मा, सविता एवं ज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।










