बागबेड़ा में हिंदू नववर्ष व डॉ. हेडगेवार जयंती पर पथ संचलन, छात्रों ने दिखाई सांस्कृतिक एकता की झलक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:Saraswati Shishu Vidya Mandir बागबेड़ा के प्रांगण में गुरुवार को हिंदू नववर्ष और Keshav Baliram Hedgewar की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना और समाज में हिंदू नववर्ष के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

इस अवसर पर बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर एवं जगन्नाथपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुबह सामूहिक रूप से घोष दल के साथ पथ संचलन किया। यह संचलन जगन्नाथपुर और बागबेड़ा के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से होकर गुजरा, जिसमें छात्रों ने अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया।

पथ संचलन के दौरान “वीर विक्रमादित्य अमर रहे”, “डॉ. हेडगेवार अमर रहें” और “भारत माता की जय” जैसे नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति और सांस्कृतिक ऊर्जा से भर उठा। साथ ही छात्रों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम को विशेष बनाया।

इस आयोजन में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव अरविंद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रंजय कुमार राय, विद्यालय के आचार्य एवं दीदी जी की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में सांस्कृतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें