हिंद आईटीआई संस्थान में प्लेसमेंट से रोशन हुआ कई छात्रों का भविष्य

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur  : हुनरमंद युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हिंद आईटीआई संस्थान में एक बार फिर कई छात्रों का सफल प्लेसमेंट हुआ, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल हो गया है। वर्षों से यह संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ थ्योरी और प्रैक्टिकल नॉलेज प्रदान कर रहा है।

संस्थान के डायरेक्टर एवं नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर डॉ. ताहिर हुसैन अपने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। वे न केवल शिक्षण क्षेत्र में, बल्कि समाज और परिवार के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए भी सतत प्रयासरत हैं।

आज संस्थान परिसर में छात्रों के लिए फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आफताब सर, पी.के. पॉल सर, मन्नान सर, साबिर सर और खादिजा मैम की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में छात्रों के बीच उत्साह और भावुकता का वातावरण देखने को मिला।

जिन छात्रों का प्लेसमेंट हुआ उनमें:
सनादिल, तालिब, रोशन, कुमार, समीर, बुद्धदेव रॉय सहित अन्य प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल हैं।

संस्थान ने बताया कि अब तक हजारों छात्रों को ट्रेनिंग देकर सफल प्लेसमेंट दिलाया गया है, जो विभिन्न कंपनियों में कार्यरत हैं और अपने परिवार एवं समाज को गौरवांवित कर रहे हैं।

फेयरवेल के दौरान छात्रों ने संस्थान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां मिली शिक्षा, अनुशासन और प्रशिक्षण ने उन्हें न केवल हुनरमंद बनाया, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें