हिमांशु सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल ने किया आत्मसमर्पण

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके सरेंडर के बाद पुलिस अब उसे रिमांड पर लेकर हत्या की साजिश और मामले से जुड़े अन्य आरोपियों के संबंध में गहन पूछताछ की तैयारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रिमांड के दौरान यह जानने का प्रयास किया जाएगा कि हत्या की साजिश किस स्तर पर रची गई थी, इसमें किन-किन लोगों की भूमिका थी और वारदात के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि क्या थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ के बाद मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं।


फिलहाल पुलिस रिमांड की प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है। अदालत से अनुमति मिलने के बाद आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जाएगी, जिससे हत्याकांड के सभी पहलुओं से पर्दा उठने की संभावना है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें