पूर्वी विधानसभा में 27 लाख की लागत से लगेंगी हाई मास्ट लाइटें, विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 27 लाख 24 हजार 66 रुपये की लागत आएगी।

शिलान्यास के तहत गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप, बजरंग नगर, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन तथा सिक्योरिटी लाइन स्थित फुटबॉल मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। योजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी।

विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास योजनाओं को लगातार धरातल पर उतारा जा रहा है। हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से न केवल लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था होने से सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में भी लोगों को सहूलियत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात कर कई अन्य आवश्यक कार्यों को भी चिन्हित किया गया है, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मंडल महामंत्री अमिश अग्रवाल, सीनू राव, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, बिपिन झा, हरेराम यादव, सोनू चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, कपिल कुमार, सन्नी सिंह चौहान, नौशाद खान, बब्बू तिवारी, विपिन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पिजुश पॉल, संतोष वूटा, भरत बेहरा, रबिन्द्रनाथ घोष, संजय सिंह, विजय तिवारी, गुरुमिलन साहू समेत स्थानीय नागरिक एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment