हाता दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास, पांच लाख से लगेंगे पैबर्स ब्लॉक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान के सौंदर्यीकरण की दिशा में मंगलवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। लगभग पांच लाख रुपये की लागत से होने वाले पैबर्स ब्लॉक अधिस्थापन कार्य का शिलान्यास पोटका विधायक संजीव सरदार एवं प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।

कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्य, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। शिलान्यास के दौरान क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाता चौक स्थित दुर्गा पूजा मैदान क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां स्थित दुर्गा एवं काली मां मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। साथ ही मैदान में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता रहता है।

उन्होंने कहा कि पैबर्स ब्लॉक लगने से बरसात के दिनों में कीचड़ और अव्यवस्था की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी तथा मैदान का सौंदर्य भी बढ़ेगा।

विधायक ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर गंभीर है। उनकी अनुशंसा पर क्षेत्र के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों, जिनमें मुक्तेश्वर धाम हरिणा और जादूगोड़ा रंकिनी मंदिर शामिल हैं, में भी सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान को मजबूत करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में प्रखंड उपप्रमुख उर्मिला सामाद, पूजा समिति के कृष्णा गोप, मनोज राम, सुब्रत दे, सोमेन मंडल, अमित पाल, महेंद्र सिंह, सतीश सरदार, रंजीत पाल, भानु राणा, तापस मंडल, नरेंद्र कर, मिथुन दे समेत कई लोग मौजूद थे।

स्थानीय लोगों ने विधायक संजीव सरदार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके पहल से क्षेत्र के धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों का लगातार विकास हो रहा है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.