गुवा: टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में साज-सज्जा प्रतियोगिता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Noamundi:टाटा डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शुक्रवार 5 दिसंबर 2025 को साज-सज्जा (ड्रेस अप) प्रतियोगिता का रंगारंग आयोजन किया गया। नर्सरी से लेकर यू.के.जी. तक के 158 नन्हें प्रतिभागियों ने अपने मनमोहक वेश-भूषा और प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

प्रतियोगिता का आकर्षण नन्हें देशभक्त, डॉक्टर, आदर्श शिक्षक, डायनासोर और वकील के रूप में सजकर आए बच्चे रहे। बच्चों की रचनात्मकता को निखारने में अभिभावकों की सक्रिय भूमिका भी देखने लायक रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

विद्यालय के प्राचार्य प्रशांत कुमार भूयान ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि “बच्चे भविष्य की सृजनात्मक इकाई हैं। उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ऐसे मंच बेहद महत्वपूर्ण हैं।”

कार्यक्रम का सफल संचालन जूनियर CCA प्रभारी जे. रमा ने किया। अनुशासन व्यवस्था में शिक्षिका मिली आचार्या और बी. सुजाता पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। तकनीकी सहयोग शिक्षिका कुसुम कुमारी ने प्रदान किया, जबकि अंतरा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कार्यक्रम में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। समापन शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें