प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का उद्घाटन, ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ

SHARE:

Noamundi:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नोवामुण्डी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड के तहत आयोजित प्रखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला 2026 का शुभारम्भ आज माननीय विधायक जगन्नाथपुर एवं उपमुख्य सचेतक श्री सोनाराम सिंकु जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। विधायक श्री सोनाराम सिंकु ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि बीमार होने पर केवल पूजा-पाठ पर निर्भर न रहें, बल्कि स्वास्थ्य शिविरों का लाभ जरूर उठाएँ।
टीवी, फलेरिया और कुष्ठ रोग से पीड़ित रोगियों को स्वास्थ्य किट वितरण की भी व्यवस्था की गई, जिसे मुख्य अतिथि ने स्वयं वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थल पर स्थित सभी स्टॉल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली।
कार्यक्रम में प्रखण्ड प्रमुख श्रीमती पूनम गिलुवा, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, किरीबुरू पूर्वी मुखिया मंगल गिलुवा, महुदी मुखिया लक्ष्मी देवी, महुदी पंचायत समिति सदस्य श्रीमती दिव्या जेराई, डॉक्टर देवाशीष जी, कांग्रेस नोवामुण्डी प्रखण्ड महासचिव विलास प्रजापति, प्रदीप प्रधान, मोहम्मद जावेद, सुरेश प्रजापति सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
यह स्वास्थ्य मेला ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और रोग प्रतिरोधक सेवाओं को सीधे लोगों तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण प्रयास साबित हुआ।

Leave a Comment